Fri, 07 Aug 2026
Post Details

संसद भवन में मोदी-बादल की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल, गठबंधन की चर्चा तेज

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज पीएम से मुलाकात करने पहुंचे हैं। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात संसद भवन में हुई है। मुलाकात किन मुद्दों पर हुई, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

BJP-अकाली गठबंधन की अटकलें हुईं तेज
इस मुलाकात के बाद एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच संभावित गठबंधन की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। लंबे समय तक दोनों दल पंजाब में सहयोगी रहे हैं, लेकिन कृषि कानूनों के मुद्दे पर दोनों का गठबंधन टूट गया था। अब चुनाव से पहले दोनों नेताओं की मुलाकात ने राजनीतिक चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया है।

आधिकारिक बयान का इंतजार
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बैठक में केवल राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई या पंजाब से जुड़े अन्य विषय भी बातचीत का हिस्सा रहे। अब सभी की नजर दोनों दलों की ओर से आने वाले आधिकारिक बयान पर टिकी हुई है, जिससे इस मुलाकात की वास्तविक वजह साफ हो सकेगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 192334