अश्वनी शर्मा के बयान पर भड़के दीपक बाली, बोले- ऐसे लोगों को राजनीति में रहने का हक नहीं
जालंधर में चोरी और वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि अब घरों के बाहर वाहन खड़े करना भी सुरक्षित नहीं रह गया। ताजा मामला अजीत नगर इलाके से सामने आया है, जहां कार सवार चोर सड़क किनारे खड़ी एक महिंद्रा पिकअप को महज डेढ़ मिनट में चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
शिव मंदिर के पास खड़ी थी महिंद्रा पिकअप
जानकारी के अनुसार अजीत नगर स्थित शिव मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी महिंद्रा पिकअप को चोरों ने निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कार में सवार होकर आए चोर बेहद तेजी से वारदात को अंजाम देते हैं और करीब डेढ़ मिनट के भीतर पिकअप लेकर मौके से फरार हो जाते हैं।
सुबह काम पर जाने निकला तो गायब मिली गाड़ी
किशनपुरा के रहने वाले गाड़ी मालिक लक्की ने बताया कि वह दूध सप्लाई का काम करता है और रोजाना की तरह रात को अपनी पिकअप घर के बाहर खड़ी कर घर चला गया था। सुबह जब वह काम पर जाने के लिए बाहर निकला तो उसकी गाड़ी वहां नहीं थी। इसके बाद उसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें चोर उसकी गाड़ी ले जाते हुए दिखाई दिए।
पुलिस से गाड़ी बरामद करने की लगाई गुहार
घटना के बाद पीड़ित ने थाना रामामंडी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं गाड़ी मालिक ने पुलिस से उसकी महिंद्रा पिकअप जल्द से जल्द बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।





Comments
No comments yet.