Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

प्रधानमंत्री मोदी के साथ हरभजन सिंह की खास मुलाकात, तस्वीरें होते ही वायरल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पंजाब से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच चाय पर बातचीत हुई। मुलाकात के बाद हरभजन सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खास मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। तस्वीरों में दोनों के बीच आत्मीय और सकारात्मक माहौल नजर आ रहा है।

पीएम मोदी के नेतृत्व और विजन की जमकर की सराहना
तस्वीरें साझा करते हुए हरभजन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री से मुलाकात उनके लिए गर्व का क्षण रही। हरभजन ने देश के विकास के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि वह भी विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण में अपने स्तर पर योगदान देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

चाय पर चर्चा से लेकर हाथ मिलाकर किया अभिवादन
सोशल मीडिया पर साझा तस्वीरों में हरभजन सिंह और प्रधानमंत्री मोदी चाय की चुस्कियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। बैठक समाप्त होने के बाद हरभजन सिंह ने प्रधानमंत्री से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन भी किया।

सोनम वांगचुक के समर्थन को लेकर भी चर्चा में रहे थे हरभजन
प्रधानमंत्री से मुलाकात से पहले हरभजन सिंह लद्दाख के सामाजिक और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन को लेकर भी चर्चा में रहे थे। वांगचुक के 26 दिन के अनशन समाप्त करने पर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा था कि गतिरोध की जगह संवाद और विभाजन की जगह विश्वास ही हर समस्या का बेहतर समाधान है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रधानमंत्री और हरभजन सिंह की यह मुलाकात सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों के संदर्भ में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 235250

Share this Post