"'मेरी मां अस्पताल में है और मैं यहां फंसा हूं...' रूस से जालंधर के युवक की दर्दभरी अपील वायरल"
हिमाचल प्रदेश के चंबा-भरमौर मार्ग पर बुधवार तड़के भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की थार गाड़ी पर अचानक पहाड़ी से एक विशाल पत्थर आ गिरा। हादसे में पंजाब के होशियारपुर निवासी एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य तीन लोग सुरक्षित बच गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सनरूफ तोड़ते हुए गाड़ी के अंदर घुसा पत्थर
जानकारी के अनुसार, तड़के करीब 3 बजे चार श्रद्धालु थार वाहन से मणिमहेश यात्रा के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी चंबा के बरमाणी ब्रिज के पास पहुंची, तभी पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर सीधे वाहन पर आ गिरा। पत्थर गाड़ी का सनरूफ तोड़ते हुए अंदर जा पहुंचा, जिससे होशियारपुर निवासी 40 वर्षीय माखन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत चंबा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
हिमाचल नंबर की थी गाड़ी, तीन श्रद्धालु सुरक्षित
पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार हुई थार में कुल चार युवक सवार थे। माखन सिंह के अलावा अन्य तीन श्रद्धालु सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि वाहन हिमाचल प्रदेश में रजिस्टर्ड था, जिसका नंबर HP-97-B-9701 है। पत्थर गिरने से गाड़ी का सनरूफ और पिछला शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।





Comments
No comments yet.