Wed, 05 Aug 2026
Post Details

'थोड़ी-सी ही पी है'... पंजाब पुलिस के ASI का बयान कैमरे में कैद, मचा बवाल

अमृतसर के भगतांवाला फाटक के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब पंजाब पुलिस की एक पीसीआर वैन रेलवे ट्रैक पर चढ़ गई। लोगों के अनुसार, सरकारी वाहन चला रहा पुलिसकर्मी कथित तौर पर नशे की हालत में था। संतुलन बिगड़ने के कारण उसने वैन सीधे रेलवे पटरियों पर चढ़ा दी। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और कई लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।

वीडियो में पुलिसकर्मी ने कहा- 'थोड़ी-सी ही पी है'
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रेलवे फाटक के बीचों-बीच रेलवे ट्रैक पर पंजाब पुलिस की पीसीआर गाड़ी खड़ी दिखाई देती है। गाड़ी के अंदर बैठा पुलिसकर्मी अपना नाम बलविंदर सिंह बताता है। वीडियो रिकॉर्ड कर रहा व्यक्ति जब उससे पूछता है कि उसने कितनी शराब पी रखी है, तो वह जवाब देता है, "थोड़ी-सी ही पी है।" इसके बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद अन्नगढ़ चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और कथित रूप से नशे की हालत में मौजूद एएसआई को अपने साथ ले जाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जांच जारी है।

ADCP बोले- जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई
मामले पर एडीसीपी सिटी-1 विशालजीत सिंह ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। यदि जांच में एएसआई दोषी पाया जाता है तो विभागीय नियमों के तहत उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191933