'थोड़ी-सी ही पी है'... पंजाब पुलिस के ASI का बयान कैमरे में कैद, मचा बवाल
जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक्साइज टीम पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
CCTV फुटेज में भागता नजर आया आरोपी
पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सामने आई है। फुटेज में मुख्य आरोपी घटना के बाद मौके से भागता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। देर रात एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान चली थी गोली
मंगलवार शाम एक्साइज विभाग की टीम भार्गव कैंप इलाके में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान टीम और कथित नशा तस्करों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते एक युवक ने एक्साइज टीम पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटनास्थल से मिला गोली का खोल
सूचना मिलते ही थाना भार्गव कैंप की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली का खोल बरामद किया, जिसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।





Comments
No comments yet.