Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

'चन्नी चल्या भाजपा वल'... पंजाब में लगे विवादित पोस्टरों से मचा सियासी बवाल

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश में पहले भी कई बार कांग्रेस नेताओं के समर्थन और विरोध में पोस्टर सामने आ चुके हैं। अब एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को निशाना बनाते हुए विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में राहुल गांधी से चन्नी को कांग्रेस से बाहर करने की अपील की गई है, जिससे प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।

पोस्टर में लिखा चन्नी चल्या भाजपा वल
पोस्टरों में चन्नी के खिलाफ कई विवादित नारे लिखे गए हैं। एक पोस्टर पर लिखा है, "घर-घर दे विच चली गल, चन्नी चल्या भाजपा वल।" वहीं दूसरे पोस्टर में लिखा गया, "राहुल गांधी से कांग्रेसियों की एक ही पुकार, चन्नी को कांग्रेस से करो बाहर।" जबकि तीसरे पोस्टर में लिखा है, "चन्नी जी, आपने भाजपा की क्यों मानी जी? सामने आओ चन्नी जी।"

सुबह सैर करने पहुंचे लोगों ने बनाए फोटो और वीडियो
बुधवार सुबह जब लोग सैर के लिए निकले तो उनकी नजर इन पोस्टरों पर पड़ी। पोस्टरों को पढ़ने के बाद कई लोगों ने उनके फोटो और वीडियो भी बनाए, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं पोस्टर लगाने वालों की पहचान भी आधिकारिक रूप से नहीं हो सकी है।

पोस्टरों के पीछे किसका हाथ, जांच के बाद होगा खुलासा
इन पोस्टरों के सामने आने के बाद पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं पार्टी के भीतर जारी गुटबाजी और मतभेद को उजागर करती हैं। हालांकि, पोस्टर किसने लगाए और इसके पीछे मकसद क्या है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

शहर में इस बात की भी चर्चा है कि पोस्टर अमृतसर के कुछ कांग्रेस नेताओं की ओर से लगाए गए हैं, जिन्हें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का करीबी समर्थक माना जाता है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

चुनाव से पहले चन्नी के बागी तेवर बने चर्चा का विषय
2027 पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले चरणजीत सिंह चन्नी लगातार अपने बयानों और राजनीतिक रुख को लेकर चर्चा में हैं। हाल के दिनों में उनकी नाराजगी केवल प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व तक सीमित नहीं रही, बल्कि पार्टी हाईकमान तक भी पहुंचती दिखाई दी है। चन्नी पहले ही कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के कार्यक्रमों का बहिष्कार कर चुके हैं। वहीं कई कार्यक्रमों में उनके समर्थकों द्वारा चन्नी के समर्थन में नारेबाजी भी देखने को मिली है। ऐसे में ताजा पोस्टर विवाद ने कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को एक बार फिर सार्वजनिक बहस का विषय बना दिया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221473

Share this Post