Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

अमृतसर में पंजाब बंद बना हादसे की वजह, ड्यूटी से लौट रहे कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

पंजाब बंद के दौरान अमृतसर के भंडारी पुल पर एक दर्दनाक हादसे में एंटी राइट पुलिस (ARP) में तैनात वरिष्ठ कांस्टेबल रणबीर सिंह की मौत हो गई। वह ड्यूटी समाप्त होने के बाद एक्टिवा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुल पर आवाजाही रोकने के लिए बंधी रस्सी उनकी नजर में नहीं आई और वह सीधे उससे टकरा गए।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
जानकारी के अनुसार एक्टिवा चलाते समय पुल पर बंधी रस्सी सीधे रणबीर सिंह की गर्दन से टकराई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रणबीर सिंह को घर से फोन आया था कि उनके बेटे को चोट लग गई है। बेटे के घायल होने की खबर मिलने के बाद वह जल्दबाजी में घर के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

बटाला के रहने वाले थे रणबीर सिंह
मृतक वरिष्ठ कांस्टेबल रणबीर सिंह मूल रूप से बटाला के निवासी थे और एंटी राइट पुलिस (ARP) में तैनात थे। घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post