Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

दो इकलौते बेटों की मौत से मातम, पटियाला में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ धरने पर बैठे ग्रामीण

पटियाला में पातरां-हिसार रोड पर स्कूल बस और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में दो छात्रों की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि एक छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रिंस और मोहित के रूप में हुई है। दोनों सरकारी स्कूल के छात्र थे।

दोनों परिवारों के इकलौते बेटे थे मृतक
हादसे के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। प्रिंस और मोहित दोनों अपने-अपने परिवार के इकलौते बेटे थे और दोनों परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने लगाया तेज रफ्तार और लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल बस तेज रफ्तार में चल रही थी और टक्कर के बाद बस चालक बाइक को करीब 50 फीट तक घसीटता ले गया। लोगों का यह भी कहना है कि हादसे के बाद स्कूल के प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल का रवैया संवेदनहीन रहा। इसी को लेकर ग्रामीणों ने उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
हादसे के विरोध में परिजनों और गांववासियों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक स्कूल प्रबंधन और बस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

बस में सवार थे 45 बच्चे, पुलिस ने शुरू की जांच
ग्रामीणों के मुताबिक हादसे के समय स्कूल बस में करीब 45 बच्चे सवार थे। उनका कहना है कि यदि बस अनियंत्रित होकर पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद बस में मौजूद बच्चों में भी दहशत का माहौल देखा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन से भी बातचीत की है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post