Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

'मुझे सुरक्षा नहीं, जनता को पुलिस चाहिए'... संत सीचेवाल की मांग से मची सियासी हलचल

पंजाब में कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल ने अपनी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा में लगे छह पुलिसकर्मियों को संबंधित थानों में तैनात करने की अपील की है।

'जनता की सुरक्षा ज्यादा जरूरी'
संत सीचेवाल ने अपने पत्र में कहा कि उनकी सुरक्षा में तैनात छह पुलिसकर्मियों का इस्तेमाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इनमें से तीन जवान उनके पैतृक गांव सीचेवाल में तैनात हैं, जबकि तीन उनके विभिन्न दौरों के दौरान साथ रहते हैं। उनका मानना है कि इन जवानों की तैनाती थानों में होने से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।

बढ़ते अपराध और नशे पर जताई चिंता
सांसद ने अपने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी और नशे से जुड़ी घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि उनके गांव में एक ही रात में चोरी की आठ वारदातें हुईं, जिनमें बिजली के तार तक चोरी हो गए। वहीं, सुल्तानपुर लोधी के धार्मिक स्थलों पर भी अपराध की घटनाएं बढ़ने का उन्होंने उल्लेख किया।

CM और राज्यपाल को भी भेजा लैटर
सीचेवाल ने अपने पत्र की कॉपी मुख्यमंत्री, राज्यपाल, संबंधित डिप्टी कमिश्नरों और जालंधर व कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSPs) को भी भेजी हैं। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर लोधी और लोहियां खास थानों में पुलिस कर्मियों की भारी कमी है। क्षेत्र में बढ़ते नशे और उससे जुड़े अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की आवश्यकता है।

VIP सुरक्षा बनाम जन-सुरक्षा पर फिर छिड़ सकती है बहस
संत सीचेवाल ने स्पष्ट किया कि उन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है और वह पहले भी अपनी सुरक्षा हटाने का अनुरोध कर चुके हैं। ऐसे समय में, जब आम आदमी पार्टी के अन्य राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं और सीचेवाल पंजाब में पार्टी के प्रमुख चेहरों में शामिल हैं, उनका यह फैसला राज्य में VIP सुरक्षा और जन-सुरक्षा को लेकर नई राजनीतिक बहस को जन्म दे सकता है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218650

Share this Post