Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

हिमाचल में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

हिमाचल में चंबा नेशनल हाईवे पर सोमवार रात बारिश के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज बारिश के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। सभी शव कार के अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

हिमाचल में भारी बारिश के बीच बनीखेत में खाई में गिरी कार, बच्चे, माता-पिता समेत 5 लोगों की मौत, PGI से लौट रहा था पुलिस जवान का परिवार
Full Story Link: https://t.co/mPJf19xYCd#chamba #himachal pic.twitter.com/MXyApkDvwI

— Vinod Katwal (@Katwal_Vinod) July 28, 2026

 

PGI से इलाज कराकर लौट रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार परिवार अपने 8 महीने के बच्चे को कान की सर्जरी के लिए चंडीगढ़ स्थित PGI लेकर गया था। इलाज के बाद सोमवार रात सभी अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। दुर्घटना ने पूरे परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। हादसे में कार मालिक बच्चन सिंह, उनके बेटे रिपन, बहू रिंपी, भतीजी कीर्ति राणा और 8 महीने के पोते की मौत हो गई। रिपन हिमाचल पुलिस में पौंग डैम क्षेत्र में तैनात थे। वहीं, कीर्ति राणा चंडीगढ़ में एक निजी कंपनी में कार्यरत थीं।

परिवार पर पहले भी टूट चुका था दुखों का पहाड़
बताया जा रहा है कि कीर्ति राणा के पिता की भी कुछ वर्ष पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। अब इस हादसे में परिवार के पांच सदस्यों की एक साथ मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post