Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

'मोदी-शाह छात्रों से माफी मांगो' के नारों से गूंजी लोकसभा, दो बार स्थगित हुई कार्यवाही

संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को केंद्र सरकार ने लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े लोक परीक्षा (संशोधन) विधेयक को पेश किया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सदन में विधेयक पेश किया, लेकिन इस दौरान विपक्षी सांसदों ने जोरदार विरोध और नारेबाजी की, जिससे सदन का माहौल लगातार गर्म रहा।

'मोदी-शाह छात्रों से माफी मांगो' के लगे नारे
विधेयक पेश किए जाने के दौरान विपक्षी सांसदों ने 'मोदी-शाह छात्रों से माफी मांगो' के नारे लगाए और सरकार को NEET पेपर लीक मामले तथा छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर घेरने की कोशिश की। लगातार हंगामे के चलते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी। इसी तरह राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सुबह भी दो बार बाधित हुई संसद की कार्यवाही
इससे पहले सुबह 11 बजे शुरू हुई कार्यवाही भी विपक्ष के शोर-शराबे के कारण सुचारु रूप से नहीं चल सकी। लगातार विरोध के चलते लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही पहले दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी थी। इसके बाद दोबारा सदन की बैठक शुरू होने पर भी गतिरोध जारी रहा।

संसद परिसर में भी विपक्ष का प्रदर्शन
सदन के भीतर विरोध के साथ-साथ संसद परिसर के मकर द्वार पर भी कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने प्रदर्शन किया। विपक्ष का आरोप है कि NEET पेपर लीक मामले में सरकार जवाबदेही से बच रही है। प्रदर्शनकारी नेताओं ने छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाए और सरकार से इस पूरे मामले पर स्पष्ट जवाब देने की मांग की।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256729

Share this Post