Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

पंजाब में बारिश के बाद सफाई कर रहे BSF जवान की हाईवोल्टेज तार से झुलसकर मौत

पंजाब के अबोहर में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में बीएसएफ के एएसआई विनोद कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने घर की छत पर बारिश का जमा पानी साफ कर रहे थे, तभी ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

ASI विनोद कुमार हरियाणा के भिवानी के नंदगांव के निवासी थे। वह अबोहर में कैंट एरिया के पास किराए के मकान में अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रह रहे थे।

निजी अस्पताल से सिविल अस्पताल किया गया रेफर
हादसे के बाद पत्नी ने शोर मचाया तो बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल जवान को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post