Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

फरीदकोट में तेज रफ्तार कार ने ली दो महिलाओं की जान

पंजाब के फरीदकोट में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की टक्कर से एक्टिवा सवार देवरानी और जेठानी की मौत हो गई। दोनों महिलाएं अपने घर के लिए नहर किनारे लगे नलकूप से पीने का पानी लेने जा रही थीं, तभी तेज गति से आई कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

50 मीटर तक घसीटती रही कार, सिर में आईं गंभीर चोटें
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट कार दोनों महिलाओं को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे के बाद दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ी रहीं। उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी
हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 255387

Share this Post