Tue, 21 Jul 2026

पंजाबी सिंगर को ऑस्ट्रेलिया में हार्ट अटैक, दोस्तों ने बचाई जान

पंजाबी गायक और फिटनेस इन्फ्लुएंसर करनदीप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रोपड़ के रहने वाले और वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे 32 वर्षीय करनदीप को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए बताया कि अगर उस समय उनके दोस्त साथ न होते तो शायद आज वह जीवित नहीं होते।

'मैं रोज जिम जाता था, फिर भी हार्ट अटैक आ गया'
करनदीप ने बताया कि वह नियमित रूप से जिम जाते हैं, संतुलित आहार लेते हैं और फिटनेस को लेकर हमेशा जागरूक रहे हैं। इसके बावजूद अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्होंने कहा कि इस घटना ने उन्हें यह एहसास कराया कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ समय-समय पर मेडिकल चेकअप कराना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि किसी के साथ भी कभी भी कुछ भी हो सकता है।

'दोस्त न होते तो शायद आज जिंदा नहीं होता'
गायक ने कहा कि उस मुश्किल घड़ी में उनके चार दोस्तों ने तुरंत मदद की, जिसकी वजह से उनकी जान बच सकी। उन्होंने इसे भगवान की कृपा बताते हुए कहा कि उन्हें जीवन का दूसरा मौका मिला है। इस अनुभव के बाद उनका जीवन और रिश्तों को देखने का नजरिया पूरी तरह बदल गया है।

माता-पिता और परिवार के साथ समय बिताने की दी सलाह
करनदीप ने युवाओं से अपील की कि वे अपने माता-पिता, भाई-बहनों और परिवार के साथ समय बिताएं और रिश्तों को महत्व दें। उन्होंने कहा कि पैसा, गाड़ियां और अन्य भौतिक चीजें जीवन के अंत में साथ नहीं जातीं। इसलिए ईमानदारी से जीवन जीना, दूसरों की मदद करना और अच्छे इंसान बनने की कोशिश करना सबसे बड़ी उपलब्धि है।


113

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 180514