Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लेह में तैनात पंजाब के वीर सपूत सरबजीत सिंह की शहादत, सैन्य सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

पंजाब आर्म्ड रेजिमेंट के नायक सरबजीत सिंह लद्दाख के लेह क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाके में तैनाती के दौरान ऑक्सीजन का स्तर कम होने से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। शहादत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव बिंद रख समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्र में बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, नायक सरबजीत सिंह गांव बिंद रख के निवासी थे और लेह के उच्च ऊंचाई वाले इलाके में अपनी सेवाएं दे रहे थे। सोमवार सुबह ड्यूटी के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी हालत गंभीर हो गई। सेना के अधिकारियों ने उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

इसी साल जनवरी में हुआ था विवाह
नायक सरबजीत सिंह का विवाह इसी वर्ष 25 जनवरी को हुआ था। शादी के कुछ ही महीनों बाद उनकी शहादत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। गांव और आसपास के क्षेत्रों में लोग उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। नायक सरबजीत सिंह का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव बिंद रख लाया जाएगा। गांव में अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है।

सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
शहीद जवान का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। क्षेत्र की विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उनकी शहादत को नमन करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। देश की सेवा में दिए गए उनके सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221152

Share this Post