Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

जालंधर के परिवार की कार हिमाचल में 400 फीट गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत

पंजाब के पर्यटकों की कार हिमाचल प्रदेश में एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। कुल्लू जिले के भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर सरसाड़ी के पास एक पर्यटक कार अचानक अनियंत्रित होकर करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी और स्वयंसेवक शेरा नेगी मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी।

जालंधर के दो पर्यटकों की मौत
हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान परमिंदर (45) और निधि (19) निवासी जालंधर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

तीन घायल अस्पताल में भर्ती
हादसे में रितु (40), मानव (17) निवासी जालंधर और आदित्य (6) निवासी कपूरथला घायल हुए हैं। घायलों में से दो को भुंतर के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जबकि एक घायल को बेहतर इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेजा गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218613

Share this Post