Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

तेज हवाओं में खिसके ग्राउंड उपकरण, दिल्ली में एयर इंडिया के विमानों से टकराए

राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (IGI Airport) पर खराब मौसम के कारण एयर इंडिया के तीन विमान क्षतिग्रस्त हो गए। रविवार शाम अचानक आए तेज तूफान और बारिश के दौरान टर्मिनल-2 पर खड़े ग्राउंड सपोर्ट उपकरण अपनी जगह से खिसक गए और विमानों से टकरा गए।

तेज हवाओं के बीच हुआ हादसा
एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, रविवार शाम करीब 4:40 बजे तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं। इसी दौरान एक स्टेप लैडर और एक ट्रेस्टल (मेंटेनेंस प्लेटफॉर्म) नियंत्रण से बाहर होकर एयर इंडिया के तीन विमानों से टकरा गए। घटना के बाद सुरक्षा और तकनीकी टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया।

जांच और मरम्मत के लिए ग्राउंड किए गए विमान
हादसे के बाद प्रभावित तीनों विमानों को विस्तृत जांच और आवश्यक मरम्मत के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। तकनीकी विशेषज्ञ विमानों को हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं ताकि उड़ान सुरक्षा से कोई समझौता न हो। तीन विमानों में से एक को अधिक नुकसान पहुंचा है। उसकी मरम्मत में कुछ दिन लग सकते हैं। वहीं अन्य दो विमानों को इस सप्ताह के भीतर दोबारा सेवा में शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम बना हादसे की वजह
दिल्ली में रविवार को आई तेज आंधी और बारिश ने हवाईअड्डे के संचालन पर भी असर डाला। तेज हवाओं के कारण ग्राउंड पर मौजूद उपकरण अपनी निर्धारित जगह से खिसक गए, जिससे यह घटना हुई। फिलहाल एयरपोर्ट और एयरलाइन अधिकारियों द्वारा पूरे मामले की समीक्षा की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218613

Share this Post