Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर भीषण हादसा, पिकअप-ट्राले की टक्कर में 8 की मौत

पंजाब के फाजिल्का में फिरोजपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक पिकअप वाहन और ट्राले की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए फरीदकोट रेफर किया गया है।

अस्थियां विसर्जित करने डेरा ब्यास जा रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में एक ही परिवार और उसके रिश्तेदारों समेत करीब 25 से 30 लोग सवार थे। सभी अपने एक मृतक परिजन की अस्थियां विसर्जित करने के लिए डेरा ब्यास जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे ट्राले के साथ उनकी गाड़ी की भीषण टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद ट्राले में जा गिरे यात्री
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में बैठे लोग एक-दूसरे पर जा गिरे। वहीं वाहन के ऊपर बने टूल बॉक्स में बैठे पांच लोग उछलकर सीधे ट्राले के शीशे को तोड़ते हुए उसके अंदर जा गिरे। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक 13 वर्षीय बच्ची भी शामिल है, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है।

पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। भूपिंदर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए फिरोजपुर भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218614

Share this Post