Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सांसद सुशील कुमार रिंकू को ब्रह्म कुमारी आश्रम की बहनों ने बांधी राखी

सांसद सुशील कुमार रिंकू को ब्रह्म कुमारी आश्रम की बहनों ने बांधी राखी

राखी का पर्व बहन-भाई के रिश्तों की मजबूती के अलावा हमारा सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है- सुशील कुमार रिंकू

जालंधर, 30 अगस्त-
जालंधर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू को आज स्थानीय ब्रह्म कुमारी आश्रम की बहनों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। आश्रम से ब्रह्म कुमारी संधीरा दीदी, ब्रह्म कुमारी विजय दीदी, सीमा बहन, डॉ. महेश डोगरा, डॉ. आरएल बस्सन, सुभाष भाई और विकास भाई यहां मौजूद थे। इस दौरान सांसद सुशील कुमार रिंकू ने ब्रह्म कुमारी आश्रम की बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राखी का पर्व न सिर्फ भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मजबूती का प्रतीक है ब्लकि हमारी सांस्कृतिक धरोहर की एक विलक्ष्ण पहचान है। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन खास तौर पर भावनाओं व संवेदनाओं का पर्व है, इसलिए सांस्कृतिक व धार्मिक तौर पर इसका महत्व बहुत ही ज्यादा है।

रिंकू ने ब्रह्म कुमारी आश्रम के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि आश्रम की बहनों की तरफ से हर साल इस पवित्र त्यौहार को इसी तरीके से मनाया जाता है, जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि आश्रम की तरफ से इस पवित्र त्यौहार के महत्व को बनाए रखने के लिए इस तरह के प्रयास समाज में अनुकरणीय हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्म कुमारी आश्रम की तरफ से समाज के लोगों को सांस्कृतिक विरासत के साथ जोड़ने व समाज में एकता स्थापित करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं, जोकि सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि आश्रम की तरफ से हमेशा ही लोगों को आध्यात्मिक उन्नति की राह दिखाई गई है, जिस पर चलकर लाखों की तादाद में लोगों ने अपना जीवन सफल बनाया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218897

Share this Post