Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

Canada की नई पॉलिसी, कमाने वाले भारतीयों को तेजी से मिल सकती है PR

कनाडा सरकार ने 2026 के लिए अपनी इमिग्रेशन पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। अब सरकार का फोकस ज्यादा संख्या में लोगों को बुलाने के बजाय ऐसे आवेदकों पर है, जो देश की अर्थव्यवस्था में तुरंत योगदान दे सकें।

हाई इनकम वालों को तेजी से PR
नई नीति के तहत, जो लोग पहले से कनाडा में रहकर सालाना करीब 70 लाख रुपए कमा रहे हैं, उन्हें PR (परमानेंट रेजिडेंसी) के लिए आवेदन करने पर सिर्फ एक सप्ताह के भीतर मंजूरी मिल सकती है। यह कदम कुशल और कमाई करने वाले लोगों को प्राथमिकता देने की दिशा में उठाया गया है।

अवैध प्रवासियों पर सख्त कार्रवाई
सरकार ने साफ किया है कि अवैध तरीके से देश में रहने वाले लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा और उन्हें तुरंत डिपोर्ट किया जाएगा। 2025 से 2027 के बीच दिए जाने वाले PR की कुल संख्या में भी कमी की गई है। अब प्राथमिकता उन लोगों को दी जा रही है, जो पहले से कनाडा में वर्क परमिट या स्टडी परमिट पर रह रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि करीब 40% लोगों को इसी श्रेणी से PR दी जाए।

बाहर से आने वालों के लिए चुनौती
नई नीति के तहत विदेश से नए आवेदकों को बुलाने की रफ्तार कम कर दी गई है। वहीं, जो लोग पहले से कनाडा में काम या पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए PR हासिल करना अब पहले के मुकाबले आसान हो सकता है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220739

Share this Post