Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल के शामिल होने से पंजाब में मजबूत होगी भाजपा :-राकेश राठौर

जालंधर 24 अप्रैल (सोनू) : भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक एवं अशोक मित्तल के भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पंजाब की राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है। उन्होंने कहा कि इन सभी अनुभवी और जनसमर्पित नेताओं के भाजपा से जुड़ने से पार्टी की संगठनात्मक शक्ति और विचारधारा को नई ऊर्जा मिलेगी तथा प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विकास और सुशासन के एजेंडे को और गतिऔर मजबूती मिलेगी।
राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पारदर्शी, विकासोन्मुख और जनहितैषी राजनीति को व्यापक समर्थन मिल रहा है। पंजाब में भी लोग अब स्थिर, ईमानदार और विकास के प्रति प्रतिबद्ध विकल्प चाहते हैं। राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल जैसे नेताओं का भाजपा में स्वागत इस बात का प्रमाण है कि पार्टी की नीतियों और दृष्टिकोण पर समाज के विभिन्न वर्गों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।
राठौर ने विश्वास जताया कि इन नेताओं के अनुभव और जनसंपर्क का लाभ पार्टी को मिलेगा तथा पंजाब में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में मदद मिलेगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि भाजपा सभी नए साथियों के साथ मिलकर पंजाब के किसानों, युवाओं, व्यापारियों और आम जनता के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
राकेश राठौर ने अंत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का दरवाजा उन सभी के लिए खुला है जो राष्ट्र निर्माण, सुशासन और विकास की राजनीति में विश्वास रखते हैं। उन्होंने नए साथियों का पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि सभी मिलकर पंजाब को प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ाएंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218939

Share this Post