Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

दवा गुणवत्ता पर बड़ा खुलासा, देश में 141 दवा सैंपल फेल होने से मचा हड़कंप

देश में दवाइयों की गुणवत्ता को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिरदर्द, पेट दर्द, बीपी और शुगर जैसी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कुल 141 दवाइयों के सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं।

CDSCO की जांच में बड़ा खुलासा
मिली जानकारी के अनुसार Central Drugs Standard Control Organisation (CDSCO) द्वारा की गई जांच में देशभर में निर्मित इन दवाइयों को गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं पाया गया। जांच में असफल होने के बाद इन दवाइयों को “नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी” (NSQ) घोषित कर दिया गया है, जो मरीजों की सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला है।

हिमाचल के फार्मा हब से जुड़ी दवाइयां भी फेल
सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि फेल हुए सैंपलों में से 46 दवाइयां हिमाचल प्रदेश के प्रमुख फार्मा क्षेत्रों—बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़, कालाअंब, ऊना और सोलन—में तैयार की गई थीं। यह क्षेत्र देश-विदेश में दवाइयों की सप्लाई के लिए जाने जाते हैं, जिससे इस पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

गंभीर बीमारियों की दवाइयों पर असर
बताया जा रहा है कि जिन दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं, वे सिरदर्द, पेट दर्द, बीपी, शुगर, अल्सर, हृदय रोग और विभिन्न संक्रामक बीमारियों के इलाज में व्यापक रूप से उपयोग की जाती हैं। ऐसे में इनकी गुणवत्ता पर सवाल उठना सीधे तौर पर मरीजों की सेहत से जुड़ा हुआ मुद्दा बन गया है।

कंपनियों को नोटिस, स्टॉक वापस मंगाने के आदेश
CDSCO द्वारा जारी ड्रग अलर्ट के बाद संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। साथ ही बाजार में मौजूद इन दवाइयों का स्टॉक तत्काल प्रभाव से वापस मंगाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश से बड़ी मात्रा में दवाइयां देश और विदेश में सप्लाई की जाती हैं, इसलिए इस कार्रवाई के दूरगामी प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

इन दवाईयों के सैंपल फेल

पैरासिटामोल 500 मिग्रा टैबलेट
रैबेप्राजोल ग्रैस्ट्रो-रेसिस्टेंट टैबलेट
प्रीगाबालिन और मिथाइलको-बालामिन कैप्सूल
एसिक्लोफेनाक और पैरासिटामोल टैबलेट
लेवोसेटिरीजिन डाइहाइड्रो-क्लोराइड टैबलेट
अमोक्षिसिलिन और क्लैवुलेनिक एसिड टैबलेट
डाइक्लोफेनाक पोटैशियम, पैरासिटामोट और क्लोरजाक्साजोन टैबलेट
पोविडोन-आयोडीन सॉल्यूशन
क्लावोसिल-375 टैबलेट
टेल्मिसार्टन 40 मिग्रा टैबलेट
ओन्डैन्सेट्रॉन ओरली डिसइंटीग्रेटिंग टैबलेट 8 मिग्रा
पोविडोन आयोडीन और ऑर्निडाजोल मरहम (ऑइंटमेंट)
टैक्रोलिमस 0.5 मिग्रा कैप्सूल
फेरस एस्कॉर्बेट, फोलिक एसिड और जिंक सॉफ्ट जिलेटिन कैप्सूल
रैबेप्राइजोल सोडियम इंजेक्शन IP
पैंटाप्राजोल ग्रैस्ट्रो-रेजिस्टेंट टैबलेट IP 40 MG
मेट्रोनिडाजोल 400 मिग्रा टेबलेट
रैबेप्राजोल सोडियम टैबलेट
प्री और प्रोबायोटिक कैप्सूल
टैक्रोलिमस 2 मिग्रा कैप्सूल
टैक्रोलिमस कैप्सूल IP 1 mg
रामिप्रिल टैबलेट IP 2.5 mg
डेक्सट्रोमेथॉर्फन, फिनाइलफ्रिन और क्लोरफेनिरामाइन सिरप SML
अल्बेंडाजोल टैबलेट IP
ओरल रिहाइट्रेशन साल्ट्स IP (ओआरएस)
प्रोक्लोरपेराजीन मेलिएट माउथ डिसॉल्विंग टैबलेट
स्टेराइल 10 मिलीलीटर इंजेक्शन
एनरेक्स खांसी सिरप (कोडीन फॉस्फेट और ट्राइप्रोलिडीन एचसीएल सिरप)
सेफिकिसम (एनहाइड्रस) टेबलेट
एंटरिक कोटेड रैबेप्राजोल सोडियम और डामपेरिडोन सस्टेन्ड रिलीज कैप्सूल
रैबेप्राजोल सोडियम (एंटरिक-कोटेड) और डॉमपेरिडोन (सस्टेन्ड-रिलीज) कैप्सूल
डाइक्लोफेनाक सोडियम इंजेक्शन 75 मिग्रा/2 मिलीमीटर
क्लॉक्सेस-एसपी टैबलेट
एम्ब्रॉक्सोल हाइड्रोक्लोराइड टरब्यूटालिन सल्फेट, ग्वाइफएनेसिन और मेन्थॉल सिरप
लुलिकोनाजोल क्रीम
कैल्सिड टैबलेट/कैल्शियम और विटामिन डी सप्लीमेंट
एटेनोलोल और अम्लोडिपिन टैबलेट

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218599

Share this Post