Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पॉडकास्ट और पत्रकारों पर भड़के पंजाबी सिंगर Babbu Mann, बंद कमरों में बैठकर न करें बयानबाजी!

पंजाबी संगीत जगत के दिग्गज गायक बब्बू मान इन दिनों अपने यूरोप टूर को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार सुर्खियों की वजह उनका गाना नहीं बल्कि उनका तीखा बयान है। बार्सिलोना में आयोजित एक लाइव शो के दौरान मान ने डिजिटल मीडिया, विशेषकर पॉडकास्ट करने वालों और कुछ पत्रकारों पर अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ चर्चा में बने रहने के लिए उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। बब्बू मान का यह अंदाज सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया है, जिसे उनके फैंस 'शेर की दहाड़' करार दे रहे हैं।

पॉडकास्टर्स को 'फन कुचलने' की चेतावनी 
शो के दौरान बब्बू मान ने उन लोगों को आड़े हाथों लिया जो बंद कमरों में बैठकर पॉडकास्ट के जरिए उन पर टिप्पणी करते हैं। गायक ने इन्हें 'मिट्टी खाने वाले सांप' की संज्ञा दी और कहा कि अब समय आ गया है कि इनके फन कुचले जाएं। कई लोग सिर्फ व्यूज और रेटिंग के चक्कर में उनके नाम के सहारे अपनी दुकान चला रहे हैं। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर किसी को भी उनसे कोई समस्या या शिकायत है, तो वह पीठ पीछे बयानबाजी करने के बजाय सामने आकर सीधे बात करे।

पत्रकारों की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल
सिर्फ पॉडकास्टर्स ही नहीं, बब्बू मान के निशाने पर कुछ निजी न्यूज चैनल और पत्रकार भी रहे। उन्होंने एक हालिया क्लिप का जिक्र करते हुए नाराजगी जताई और कहा कि कुछ पत्रकार बिना पूरी जानकारी के और तथ्यों को समझे बिना बहुत ज्यादा बोलते हैं। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि ऐसे पत्रकारों को लगाम लगाना अब अनिवार्य हो गया है। उनके अनुसार, अभिव्यक्ति की आड़ में गलत सूचनाएं फैलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे संस्थानों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220739

Share this Post