Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।

सुबह-सुबह बड़ा हादसा! बच्चों से भरी बस भिड़ी, कई बच्चे लहूलुहान; देखें Video

उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां दो स्कूल बसें आपस में टकरा गईं। इस भीषण टक्कर में 12 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।

सुबह साढ़े 7 बजे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक यह हादसा रूपवास गांव के पास सुबह करीब साढ़े 7 बजे हुआ। बच्चों से भरी जीजस मैरी स्कूल की बस सामने से आ रही रामाज्ञ स्कूल की बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के समय जीजस मैरी स्कूल बस में करीब 25 बच्चे सवार थे, जबकि दूसरी बस खाली बताई जा रही है।

नोएडा में दो स्कूल बसों में टक्कर…12 से ज्यादा बच्चों को चोटें… pic.twitter.com/zD1NdiBl30

— LP Pant (@pantlp) April 13, 2026

 

स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
हादसे के बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान बस का चालक अंदर फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

ड्राइवर की हालत गंभीर, बच्चों का इलाज जारी
डॉक्टरों के अनुसार अधिकतर बच्चों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन कुछ बच्चों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। वहीं, बस चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके सिर में गहरी चोट आई है और उसे ICU में भर्ती किया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188578