Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

NHAI का बड़ा फैसला, अब सिर्फ डिजिटल पेमेंट से ही कटेगा टोल

देशभर में नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए अहम बदलाव लागू कर दिए गए हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) ने टोल टैक्स वसूली के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए 10 अप्रैल से नकद भुगतान की सुविधा पूरी तरह खत्म कर दी है।

अब केवल डिजिटल भुगतान ही मान्य
नई व्यवस्था के तहत अब देशभर के टोल प्लाजा पर केवल डिजिटल माध्यम से ही टोल टैक्स लिया जाएगा। इसमें FASTag को अनिवार्य बना दिया गया है। यानी अगर आपके पास नकद पैसा है, तब भी बिना FASTag के टोल पार करना संभव नहीं होगा।

FASTag के बिना सफर होगा महंगा
नए नियमों के अनुसार, जिन वाहनों पर FASTag नहीं होगा, उन्हें टोल प्लाजा पर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सरकार टोल कलेक्शन सिस्टम को पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक बना रही है, जिससे समय की बचत और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

UPI पेमेंट पर देना होगा अतिरिक्त शुल्क
अगर किसी वजह से FASTag उपलब्ध नहीं है और चालक Google Pay या PhonePe जैसे UPI माध्यम से भुगतान करता है, तो उसे सामान्य टोल से 25 प्रतिशत अधिक शुल्क देना होगा। उदाहरण के तौर पर, 100 रुपये के टोल के लिए 125 रुपये चुकाने होंगे।

छूट और पास सिस्टम में बदलाव
नए नियमों के तहत अब केवल पहचान पत्र दिखाकर टोल फ्री निकलने की सुविधा समाप्त कर दी गई है। जिन लोगों को छूट मिलती है, उन्हें ‘एक्जेम्प्टेड FASTag’ लेना जरूरी होगा। इसके अलावा निजी वाहनों के लिए 3,075 रुपये का सालाना पास भी शुरू किया गया है, जिससे एक साल में 200 बार टोल पार किया जा सकेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256366

Share this Post