Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सावधान! पंजाब के इन 10 जिलों में आने वाला है भयंकर तूफान, अलर्ट जारी

पंजाब में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। SDMA (State Disaster Management Authority) के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।

जालंधर समेत इन इलाकों में अलर्ट
जारी चेतावनी के मुताबिक अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, पठानकोट, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली), शहीद भगत सिंह नगर और तरनतारन जिलों में कहीं-कहीं तेज तूफान आ सकता है। इन इलाकों में मौसम के अचानक बिगड़ने की आशंका जताई गई है।

इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे फसलों और आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है।

सतर्क रहने की अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें, अनावश्यक बाहर निकलने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसानों को भी अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220724

Share this Post