Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमेरिका में पंजाबी नौजवान की हार्ट अटैक से मौत, 2 साल पहले ही गया था

गुरदासपुर के कस्बा पुराना के निवासी 35 साल के युवक चरणजीत सिंह उर्फ रिंकू की अमेरिका में दिल का दौरा पड़ने से अचानक मौत हो गई। जैसे ही परिवार को इसका पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

27 मार्च को आया था हार्ट अटैक
मृतक की माता बचन कौर ने बताया कि 27 मार्च को चरणजीत सिंह को नहाते समय अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे बाथरूम के अंदर ही उसकी मौत हो गई। चरणजीत करीब दो साल पहले अपने परिवार के सुनहरे भविष्य के लिए रोजी-रोटी कमाने अमेरिका गया था। पर हमें क्या पता था, एक दिन ऐसी खबर सुनने को मिलेगी।

परिवार ने पार्थिव शरीर वापस लाने की मांग की
परिवार ने बताया कि मां की इच्छा थी कि बेटे के पार्थिव शरीर को भारत लाया जाए, लेकिन मृतक की पत्नी बलजीत कौर की इच्छा अनुसार उसका अंतिम संस्कार आज अमेरिका में ही किया जा रहा है। मां के लिए यह बहुत बड़ा दुख है कि वह अपने बेटे के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सकी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220739

Share this Post