Mon, 15 Jun 2026

जालंधर में बस स्टैंड के पास दर्दनाक हादसा, एक युवक जख्मी

जालंधर के बस स्टैंड फ्लाईओवर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना के बाद पुलिस और लोगों ने उसे ईलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। 

घटना के बाद मौके पर जुटे लोग
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक की मदद की और फ्लाईओवर के नीचे तैनात पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है और उसकी हालत को लेकर भी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

हादसे की वजह स्पष्ट नहीं
पुलिस ने कहा कि हादसे की असली वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है। यह स्पष्ट नहीं है कि बाइक सवार डिवाइडर से खुद टकराया या किसी अन्य वाहन की चपेट में आया। हादसे के हर एंगल से जांच की जा रही है, जिसमें आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है। जांच के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चल पाएगा।


220

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 166777