Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।

पंजाब में टायर फटने से हुआ बड़ा हादसा, आमने-सामने टकराईं कारें; इतने लोगों की मौत

लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर दो गाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टायर फटने से बिगड़ा संतुलन
जानकारी के अनुसार, मोगा से लुधियाना की ओर आ रही रिट्ज कार शेखूपुरा गांव के पास पहुंची, तभी उसका पिछला टायर अचानक फट गया। टायर फटने के बाद चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर पार कर सामने से आ रही स्विफ्ट कार से जा टकराई।

एक की मौके पर हुई मौत
हादसे में स्विफ्ट कार चला रहे गाऊद्दीन उर्फ शफी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ मौजूद सराजू ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। रिट्ज कार में सवार हर्षदीप, देवकरण, लालदीन, मामूसैन और शानू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188579