Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।

CBI जांच की मांग पर भड़के CM मान, विपक्ष पर साधा निशाना

पंजाब के अमृतसर में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस को लेकर CBI जांच की मांग पर मुख्यमंत्री भगवंत मान भड़क गए। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राजा वड़िंग और अमित शाह पर भी आरोप लगाकर लोग मर चुके हैं, लेकिन तब न किसी ने इस्तीफा दिया और न ही कोई गिरफ्तारी हुई।

CBI जांच से साफ इनकार
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस मामले में CBI जांच की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि संबंधित मंत्री का इस्तीफा हो चुका है और गिरफ्तारी भी की जा चुकी है। इसके अलावा चीफ सेक्रेटरी को जांच के आदेश दिए गए हैं और नियमों के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। मान ने कहा कि उनकी सरकार के लिए मंत्री और आम व्यक्ति सभी बराबर हैं।

 

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188497