Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

फगवाड़ा में पुलिस ने Modified Bullet पर की कार्रवाई, चालान काटकर साइलेंसर पर चलवाया बुल्डोजर; Video

फगवाड़ा शहर में मोडीफाई बुलेट वाहनों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। इस दौरान भारी मात्रा में बुलेट सवारों के चालान काटे गए और उनके सिलेंसर उतारे गए। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत ट्रैफिक को सुचारू ढंग से चलाने के लिए शहर भर में नाके लगाए गए थे। शहर में लगाए गए नाकों के दौरान मोडीफाई बुलेट सवारों के खिलाए एक्शन लेते हुए कार्रवाई की गई है। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ लोग बुलेट पर सवार होकर पटाखे बजाकर लोगों को परेशान करते है और ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करते है। ऐसे में आज कार्रवाई करते हुए 25 बुलेट सवारों के चालान काटे गए। इसी के साथ मोडीफाई बुलेट सवारों के साइलेंसर उतार गए। जिसके बाद उतारे गए साइलेंसर पर बुलडोजर चलाकर धवस्त किया गया।

पुलिस अधिकारी ने मोडीफाई बुलेट सवारों को सख्त चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई उनके द्वारा निरंतर जारी रहेंगी। इस दौरान 25 साइलेंसर उतारकर उन्हें धवस्त किया गया। अधिकारी ने कहा कि लोग फुकरापंती से बाज आ जाए, नहीं तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220780

Share this Post