Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

इंडिगो ने भी बढ़ाए फ्लाइट टिकट के दाम, सभी घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों पर लगा फ्यूल सरचार्ज

देश में हवाई यात्रा महंगी होती जा रही है। एअर इंडिया के बाद अब देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने भी फ्लाइट टिकटों के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज लगाने की घोषणा की है। इंडिगो के मुताबिक फ्लाइट टिकटों पर लगाया गया अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज 14 मार्च रात 12 बजे से लागू कर दिया गया है। इसके बाद यात्रियों को टिकट बुकिंग के दौरान पहले से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।

₹425 से ₹2300 तक बढ़ा अतिरिक्त चार्ज
एयरलाइन ने जानकारी दी है कि यात्रियों से यात्रा की दूरी के अनुसार अतिरिक्त फ्यूल चार्ज लिया जाएगा। यह सरचार्ज ₹425 से लेकर ₹2300 तक हो सकता है। यानी छोटी दूरी की उड़ानों में कम और लंबी दूरी की फ्लाइट्स में ज्यादा अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

जेट फ्यूल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी वजह
कंपनी के अनुसार ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी तनाव और युद्ध की स्थिति के कारण जेट फ्यूल की कीमतों में भारी उछाल आया है। एयरलाइन का कहना है कि जेट फ्यूल के दाम करीब 85 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं, जिसके चलते यह फैसला लेना पड़ा।

लागत बढ़ने के कारण लिया गया फैसला
इंडिगो ने कहा कि बढ़ती ईंधन लागत के कारण कंपनी पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा था। ऐसे में परिचालन लागत को संतुलित रखने के लिए फ्यूल सरचार्ज लागू करना जरूरी हो गया। हालांकि कंपनी ने कहा कि यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ कम रखने के लिए चार्ज को दूरी के हिसाब से तय किया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220768

Share this Post