Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भारतीय शेयर मार्किट में रिकॉर्ड गिरावट, बाजार ने गंवाया इतना पैसा कि पाकिस्तान जैसे कई देश खरीदे जा सकते थे

साल 2026 की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रही है। साल के शुरुआती ढाई महीनों में ही निवेशकों को पिछले कई सालों की तुलना में सबसे करारा झटका लगा है। वैश्विक अनिश्चितताओं और लगातार जारी बिकवाली ने बाजार को घुटनों पर ला दिया है, जिससे निवेशकों की संपत्ति में भारी सेंध लगी है।

आंकड़ों में तबाही का मंजर
ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक निवेशकों की करीब 533 अरब डॉलर, यानी लगभग 48.5 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति डूब चुकी है। गिरावट का यह स्तर इतना गंभीर है कि इसकी तुलना 2011 के दौर से की जा रही है, जब बाजार ने 625 अरब डॉलर की गिरावट झेली थी। मौजूदा स्थिति ने पिछले एक दशक के भरोसे को हिलाकर रख दिया है।

दुनिया के कई देशों से भी बड़ा नुकसान
भारतीय बाजार में आई इस गिरावट की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह नुकसान कई देशों के कुल मार्केट लॉस के योग से भी अधिक है। रिपोर्ट बताती है कि भारत में हुआ यह घाटा मेक्सिको, मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, नॉर्वे, फिनलैंड, वियतनाम और पोलैंड जैसे देशों के संयुक्त बाजार नुकसान को भी पीछे छोड़ चुका है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220714

Share this Post