Thu, 30 Apr 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

यूरोप-अमेरिका जाने वाली फ्लाइट्स पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को दी खास सलाह

अगर आप भी विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले एक बार अपनी फ्लाइट जरूर चैक कर लें। क्योंकि इसी को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने बुधवार को इंटरनेशनल यात्रियों के लिए एक अहम एडवायजरी जारी की है। प्रशासन के मुताबिक यूरोप और अमेरिका की दिशा में जाने वाली कई उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है, जिससे यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ सकता है।

एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें
एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि जो भी यात्री पश्चिमी देशों की ओर यात्रा करने वाले हैं, वे घर से निकलने से पहले अपनी एयरलाइन से संपर्क कर फ्लाइट का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें। यात्री दिल्ली एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.newdelhiairport.in पर भी उड़ानों से जुड़ी ताजा जानकारी हासिल कर सकते हैं।

इसके अलावा इमिग्रेशन से संबंधित किसी भी सहायता के लिए afrro.igia@nic.in पर ईमेल के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

फ्लाइट ज्यादा लेट होने पर ठहरने का विकल्प
अगर किसी यात्री की फ्लाइट लंबे समय तक लेट हो जाती है तो एयरपोर्ट के पास स्थित एयरोसिटी क्षेत्र के होटलों में ठहरने का विकल्प भी मौजूद है। यहां कई होटल उपलब्ध हैं जहां यात्री अपनी सुविधा के अनुसार रुक सकते हैं। युद्ध का असर सिर्फ उड़ानों के समय पर ही नहीं बल्कि किराए पर भी पड़ने वाला है। एयर इंडिया ने घोषणा की है कि वह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट्स पर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने जा रही है।

तेल की बढ़ती कीमतों का असर


27

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 154865