Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।

अमेरिका से लौटे NRI पंजाबी कपल का एक्सीडेंट, हादसे में पति-पत्नी की मौत

दिल्ली से अमृतसर से आ रहे पंजाबी दंपत्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतकों की पहचान मृतकों की पहचान रंजीत सिंह संधू (63) और उनकी पत्नी सतिंदर कौर (61) के रूप में हुई है। हादसा पानीपत में दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर हुआ है।

अमेरिका से लौटे थे दंपत्ति
जानकारी के मुताबिक दोनों पति-पत्नी अमेरिका में बड़ा ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते हैं। वह अमेरिका से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे थे और अपने घर अमृतसर जा रहे थे। पर इसी दौरान सुबह करीब 5 बजकर 40 मिनट पर हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी टैक्सी को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घने कोहरे के कारण हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि हादसा घने कोहरे के कारण हुआ है। क्योंकि कोहरे के कारण ट्रक ड्राइवर को टैक्सी दिखाई नहीं दी। जिस कारण उसने पीछे से टैक्सी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188579