Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

पंजाब में निजी कंपनी की बस दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत 7 लोग जख्मी

पंजाब में बरनाला से संगरूर की ओर आ रही एक निजी बस आज सुबह घने कोहरे की चपेट में आकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के दौरान मौजूद और घायलों के मुताबिक सड़क पर एक कार के अचानक सामने आने और ज्यादा धुंध के कारण यह हादसा हुआ। जिस कारण बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा भिड़ी। बस में कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें से 7 को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सभी घायल खतरे से बाहर
हादसे के तुरंत बाद सवारियों का रेस्क्यू शुरू किया गया और उन्हें संगरूर के सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया। घायलों में एक गर्भवती महिला भी है, लेकिन राहत की बात यह है कि किसी की भी हालत नाजुक नहीं है। सभी खतरे से बाहर हैं और उन्हें जरूरी मेडिकल केयर दी जा रही है।

इलाज के लिए कंपनी की मदद
इस दुर्घटना के बाद संबंधित निजी कंपनी आईएएल ने अपने प्रतिनिधियों को अस्पताल भेजा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह अपने कर्मचारियों के साथ खड़ी है और घायलों के इलाज का पूरा खर्चा खुद उठाएगी। अस्पताल में मौजूद कंपनी के कर्मचारियों ने बताया कि वे डॉक्टरों के संपर्क में हैं ताकि घायलों को बेहतरीन ईलाज मिल सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post