Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर कर दी बड़ी बात

News Riders Tv: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ा संदेश दिया है। दावोस से लौटते समय एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका का एक बड़ा नौसैनिक बेड़ा ईरान की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान की गतिविधियों पर बेहद करीब से नजर रखे हुए है।

हालांकि ट्रंप ने साफ किया कि वे युद्ध नहीं चाहते और सैन्य कार्रवाई अंतिम विकल्प होगी, लेकिन इस चेतावनी के बाद ईरान को लेकर अमेरिकी कार्रवाई की आशंका और गहरी हो गई है। ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो बल प्रयोग किया जाएगा, हालांकि उम्मीद है कि हालात उस स्तर तक न पहुंचें।

गौरतलब है कि ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों को लेकर ट्रंप पहले भी ईरानी शासन पर दबाव बना चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी चेतावनियों के बाद कई फांसी की सज़ाओं को रोका गया और साथ ही यह भी संकेत दिया कि अमेरिका बातचीत के लिए तैयार है।

ईरान में विरोध प्रदर्शनों के दौरान मारे गए लोगों की संख्या को लेकर भी स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां आधिकारिक आंकड़ों और मानवाधिकार संगठनों के दावों में बड़ा अंतर बताया जा रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267330

Share this Post