Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

बरनाला में छात्रों को लेकर जा रही बस अचानक पलटी, हादसे में इतने छात्र-छात्राएं जख्मी

बरनाला के गांव महल खुर्द में बुधवार सुबह करीब 8:15 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक प्राइवेट कंपनी की मिनी बस अचानक बेकाबू होकर पलट गई, जिससे बस में सवार करीब 14 विद्यार्थी घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बस से निकाला गया
हादसे के तुरंत बाद राहगीरों और गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। सभी ने मिलकर बस में फंसे विद्यार्थियों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए कम्युनिटी हेल्थ सेंटर महल कलां पहुंचाया। समय पर मदद मिलने से बड़ा नुकसान टल गया।

दो विद्यार्थियों की हालत गंभीर
सी.एच.सी. महल कलां में डॉक्टरों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इनमें से दो विद्यार्थियों की हालत गंभीर पाए जाने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिविल अस्पताल बरनाला रेफर कर दिया गया। बाकी विद्यार्थियों का इलाज कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में जारी है।

घायल होने वाले सभी छात्र-छात्राएं
सी.एच.सी. महल कलां की एस.एम.ओ. डॉ. गुरतेजिंदर कौर ने बताया कि हादसे में घायल विद्यार्थियों में एक प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज और सरकारी हाई स्कूल महल खुर्द के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज के घायलों में हरप्रीत कौर, जसप्रीत कौर, मनदीप कौर निवासी महल खुर्द, अनु रानी निवासी छापा और नेहा कौर शामिल हैं। वहीं सरकारी हाई स्कूल महल खुर्द के घायल विद्यार्थियों में सुखवीर सिंह, महकप्रीत कौर, किरणजीत कौर, रमनदीप कौर, गगनदीप कौर, खुशदीप कौर, सुहाना और गगनदीप कौर शामिल हैं, जो सभी पंडोरी गांव के निवासी बताए गए हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post