Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

भूकंप जैसा झटका और चीख-पुकार : स्पेन में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, 21 की मौत; दर्जनों घायल

स्पेन के कॉर्डोबा प्रांत में रविवार रात एक भीषण रेल हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस दुर्घटना में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 73 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी AP के अनुसार, हादसे के समय दोनों ट्रेनों में कुल मिलाकर करीब 500 यात्री सवार थे।

पटरी से उतरी ट्रेन दूसरी लाइन पर पहुंची
रिपोर्ट के मुताबिक, मलागा से मैड्रिड जा रही एक ट्रेन अचानक पटरी से उतर गई और पास की रेलवे लाइन पर चली गई। इसी दौरान उसकी आमने-सामने टक्कर मैड्रिड–हुएलवा रूट पर दौड़ रही हाई-स्पीड AVE ट्रेन से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जबकि एक कोच पूरी तरह पलट गया।

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
स्थानीय स्वास्थ्य मंत्री एंटोनियो सैंज ने बताया कि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे में घायल यात्रियों को इलाज के लिए छह अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर मेडिकल टीमों के साथ-साथ आपातकालीन सेवाएं लगातार काम कर रही हैं।

टक्कर के समय भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ
हादसे के चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर के वक्त उन्हें भूकंप जैसा तेज झटका महसूस हुआ। स्पेनिश पब्लिक ब्रॉडकास्टर RTVE के पत्रकार साल्वाडोर जिमेनेज, जो उसी ट्रेन में यात्रा कर रहे थे, ने बताया कि कई यात्रियों को हथौड़ों की मदद से खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया। हादसे के बाद कुछ डिब्बों में धुआं भर गया था, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर आपातकालीन टीमें तैनात
दुर्घटना के तुरंत बाद बड़ी संख्या में एंबुलेंस, दमकल विभाग और आपातकालीन सेवाओं की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। स्पेन की रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंसी ADIF ने एहतियात के तौर पर मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच सभी ट्रेन सेवाओं को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post