Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

सावधान! आने वाले 24 घंटे पंजाब में बिगाड़ सकते हैं हालात, मौसम विभाग की चेतावनी

पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में घने कोहरे और बढ़ती ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना और पटियाला जिलों में कई जगहों पर घना कोहरा छा सकता है, जिससे दृश्यता काफी कम हो सकती है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। खासतौर पर वाहन चालकों को सतर्क रहने और बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 नंबर पर संपर्क करें। कोहरे और ठंड के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

2 से 5 जनवरी तक जिला-वार मौसम अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब के लिए 2 से 5 जनवरी 2026 तक जिला-वार मौसम अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक 2 और 3 जनवरी को राज्य में कोहरे का असर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में अत्यधिक घना कोहरा, शीत लहर और ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति बन सकती है।

दक्षिण-पश्चिमी पंजाब में बढ़ेगी ठंड
IMD के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी पंजाब के जिलों में तापमान सामान्य से नीचे जा सकता है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा। इसके साथ ही कुछ जिलों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 4 और 5 जनवरी को कुछ क्षेत्रों में मौसम में हल्का सुधार हो सकता है, लेकिन कई स्थानों पर शीत लहर का प्रभाव बना रह सकता है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post