Thu, 19 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

तेज रफ्तार बस की टिप्पर से टक्कर, बस चालक गंभीर घायल, यात्रियों को आईं मामूली चोटें पढ़ें पूरी खबर 

तेज रफ्तार बस की टिप्पर से टक्कर, बस चालक गंभीर घायल, यात्रियों को आईं मामूली चोटें

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : जालंधर-फगवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चहेडू बेंईं पुल के समीप शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार पंजाब रोडवेज बस और टिप्पर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। सौभाग्य से यात्रियों को कोई अधिक नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की बस जालंधर से फगवाड़ा की ओर जा रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे टिप्पर से बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय बस में कई यात्री सवार थे, लेकिन चालक की सूझबूझ और यात्रियों के सीटों पर बैठे होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

 

टिप्पर श्री आनंदपुर साहिब जा रहा था

टिप्पर चालक भूपेंद्र सिंह, जो जालंधर से श्री आनंदपुर साहिब की ओर जा रहा था, ने बताया कि सुबह के समय वह चहेडू बेई पुल पार कर रहा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उसके टिपर को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि बस की गति काफी अधिक थी, जिससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। टीम के इंचार्ज मक्खन सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस की रफ्तार अधिक होने के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत उपचार के लिए जोहल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल चालक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

बस में सवार यात्री सुरक्षित

मक्खन सिंह ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू किया गया। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वर्तमान में धुंध और ठंड के मौसम को देखते हुए वाहन नियंत्रित गति में चलाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

 

बस में सवार यात्री सुरक्षित

मक्खन सिंह ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू किया गया। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वर्तमान में धुंध और ठंड के मौसम को देखते हुए वाहन नियंत्रित गति में चलाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

तेज रफ्तार और लापरवाही से न केवल स्वयं बल्कि अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। प्रशासन ने भी लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।


56

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147455