आपकी थाली भी बन सकती है खतरा! पंजाब में फ्रोजन मटर खाने के बाद परिवार पर टूटा कहर
गढ़ा चौक पर वार्ड नंबर 17 पार्षद के ढाबे पर आग लगाने की कोशिश, बड़ा हादसा टला
मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
पढ़ें पूरी खबर
जालंधर (राजन) : जालंधर के गढ़ा चौक स्थित पार्षद पति कृपाल पाली के ढाबे पर शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धूत दो युवकों ने पेट्रोल से भरे लिफाफे फेंककर आग लगाने का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि समय रहते आग नहीं लगी। ढाबे पर मौजूद पार्षद पति कृपाल पाली के भतीजे लक्की ने बताया कि रात करीब नौ बजे वह ढाबे पर था। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो युवक पहुंचे और एक लाटरी स्टाल के बारे में पूछताछ करने लगे। जब उन्हें इस बारे में जानकारी न होने की बात कही तो युवक ढाबे पर मौजूद लड़की से बदतमीजी और गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर उन्होंने हाथापाई की और वहां से भाग गए। कुछ समय बाद दोनों युवक दोबारा लौटे और लिफाफों में पेट्रोल भरकर ढाबे की ओर फेंकते हुए आग लगाने का प्रयास किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना सात की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। आाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपितों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
Comments
No comments yet.