Fri, 19 Jun 2026

जालंधर में दिल दहला देने वाली बड़ी घटना भाजपा के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या  वजह जानकर आपके भी उड़ जाएंगे... पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर में दिल दहला देने वाली बड़ी घटना

भाजपा के पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या 

वजह जानकर आपके भी उड़ जाएंगे...

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : वेस्ट हलके के बस्ती दानिशमंदा इलाके में शुक्रवार रात 8:30 बजे भाजपा नेता पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के चचेरे भाई के बेटे की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। हत्या नशा बेचने से रोकने पर की गई। मृतक का नाम विकास (17) है, जो बस्ती दानिशमंदा का ही निवासी था। थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रात करीब साढ़े आठ बजे विकास का उसी की गली में रहने वाले कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। यह विवाद देखने में मामूली लगा, लेकिन स्थिति देखते ही देखते बिगड़ गई। कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई और आरोप है कि इसी दौरान कालू नामक युवक ने तेजधार हथियार निकाल लिए और विकास पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ हालत में उसे तुरंत जोशी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इलाके में नशा बिकता है, जिसका विकास विरोध करता था। इसी विरोध के चलते विकास का पहले भी कई बार इलाके में नशा करने वाले और नशा बेचने वालों के साथ विवाद हुओ था। शुक्रवार देर शाम भी इसी के चलते नशा बेचने वालों के साथ विकास का विवाद हुआ। विवाद के चलुप्ते उस पर हमला हुआ। घटना की खबर मिलते ही परिवार के सदस्य और लोग अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। पूर्व विधायक शीतल अंगुराल भी अस्पताल पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। लोगों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की और पुलिस पर सख्त कार्रवाई का दबाव बनाया। पुलिस ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपितों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

फुटबाल सीने का काम करता था परिवार : मृतक विकास और उसका पूरा परिवार फुटबाल सीने का काम करता था। विकास ने हाल ही में दसवीं पास की थी। उसके बाद अपने पिता के साथ काम में हाथ बंटाना शुरू कर दिया था।

 

इलाके में बिकता है नशा, तीन लोगों ने की हत्या : अंगुराल

पूर्व विधायक शीतल अंगुराल का कहना था कि उनके पूरे इलाके में नशा बिकता है। नशे के विवाद की वजह से ही उनके भतीजे की जान गई है। जिन लोगों ने हत्या की है, उनको नशा करने से और नशा बेचने से उनका भतीजा रोकता था। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने हत्या की है, वह सब नशे के आदि हैं और नशा बेचते हैं। तीन लोग हत्या में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पूरे वेस्ट में नशे बोलबाला है। वह पुलिस से मांग करते हैं कि इलाके में नशा बेचने व करने से रोका जाए, ताकि मासूमों की जान न जा सके।

 

अपराध की राजधानी वना जालंधर वेस्ट विधानसभा हलका : अशोक सरीन

बस्ती दानिशमंदा में पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे की हत्या की घटना पर जालंधर भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने दुख प्रकट किया। उन्होंने इस घटना के लिए पंजाब सरकार को दोषी बताया, क्योंकि नौजवानों को आसानी से वेस्ट विधानसभा हलके में नशा मिल रहा है। आप नेताओं के संरक्षण में आपराधिक छवि के लोग बेखौफ होकर नशा तस्करी कर रहे हैं। सरीन ने कहा कि वेस्ट हलका अपराध की राजधानी बन चुका है। हर रोज इलाके में नशे के कारण अपराध बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने सरकार की युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम की पोल खोल दी है।


810

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167868