Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में मशहूर Sweet Shop में लगी भीषण आग, जलकर राख हुआ सारा सामान  पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर में मशहूर Sweet Shop में लगी भीषण आग, जलकर राख हुआ सारा सामान 

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : आदर्श नगर में मौजूद न्यू लक्ष्मी स्वीट शॉप में भयानक आग लग गई। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है। इस घटना में पूरी दुकान और अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक के बेटे अंकुश ने बताया कि सुबह सड़क से गुजर रहे एक दूध वाले ने दुकान से धुआं निकलता देखा तो उसे इसकी जानकारी दी। जब वह दुकान पर पहुंचा तो आग हल्की थी। आस-पास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी।

 

फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने का आरोप

अंकुश ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड ऑफिस की दूरी 1 km से भी कम है, फिर भी कर्मचारी आधे घंटे बाद पहुंचे। इससे पहले उन्होंने खुद आग बुझाने वाले सिलेंडर से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग और भड़क गई। उन्होंने बताया कि 15 से 20 मिनट में आग इतनी फैल गई कि उसकी लपटें सड़क तक पहुंचने लगीं, जिससे कोई पास नहीं जा सका।

 

शॉर्ट सर्किट का शक

दुकानदार अंकुश ने बताया कि उन्हें किसी शरारती तत्व पर शक नहीं है, हालांकि यहां उनका बिजनेस अच्छा चल रहा है। आग लगने का कारण अभी भी शॉर्ट सर्किट होने का शक है। इसकी जानकारी बिजली विभाग को भी दी गई, जिन्होंने तार काट दिए हैं और अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं। आग लगने का असली कारण पूरी जांच के बाद ही पता चलेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254356

Share this Post