Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर के नज़दीकी शहर में बहस के बाद युवक की गोली मारकर हत्या, कार में आए थे हमलावर

पंजाब के फगवाड़ा में देर रात मुहल्ला बाल्मीकि में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अविनाश कुमार के रूप में हुई है, जो मुहल्ला बाल्मीकि हदियाबाद में रहता है। मृतक अविनाश कुमार ढोल बजाने का काम करता था। 

मृतक के भाई करण ने बताया कि उसका भाई अविनाश कुमार अपने दोस्तों के साथ हदियाबाद के मुहल्ला बाल्मीकि में स्थित जंज घर में बैठा था कि इस दौरान एक क्रेटा गाड़ी में आए अज्ञात युवकों के साथ उसके भाई की बहसबाजी हो गई व उक्त गाड़ी चालक युवकों में से एक ने अविनाश के गले पर पिस्तौल तान गोली चला दी जो अविनाश के गले में लगी।

करण ने आगे बताया कि दोस्तों की मदद से अविनाश को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उसे ईलाज के दौरान मृतक घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही फगवाडा़ पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।मुतक अविनाश कुमार ढोल बजाने का काम करता था। 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234230

Share this Post