Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

कपिल शर्मा कैफे हमला : दिल्ली पुलिस ने मुख्य शूटर को किया गिरफ्तार, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

कॉमेडियन, एक्टर और फिल्ममेकर कपिल शर्मा का कनाडा स्थित कैफे 'Kaps Café' पिछले कुछ महीनों से तीन बार हुई फायरिंग की घटनाओं को लेकर सुर्खियों में बना हुआ था। इस मामले में अब पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस फायरिंग की साजिश में शामिल मुख्य शूटर बंधु मान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ से जुड़े तार 

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए मान सिंह का सीधा संबंध गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से बताया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि वह लंबे समय से गोल्डी बराड़ के संपर्क में था और उसी के निर्देश पर कनाडा में इस फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भारत लौट आया था। जानकारी यह भी मिली है कि मान सिंह की लिंक लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन से भी थी।

षड्यंत्र की परतें खोलने में मिलेगी मदद, जांच जारी

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस गिरफ्तारी को पूरे षड्यंत्र की परतें खोलने के लिए बेहद अहम मान रही है। अधिकारियों का कहना है कि मान सिंह की गिरफ्तारी से इस पूरे मामले में शामिल अन्य सहयोगियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच अब इस गिरोह के पूरे नेटवर्क, उनके वित्तीय लेनदेन और गिरोह की अन्य आपराधिक गतिविधियों की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस का लक्ष्य इस पूरी साजिश का पर्दाफाश करना और इससे जुड़े सभी आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218598

Share this Post