Sat, 02 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

सोनू खत्री गैंग के गुर्गे को पुलिस ने लिया रिमांड पर, पिस्तौल मुहैया करवाने वालों के बारे में करेगी पूछताछ पढ़ें पूरी खबर 

सोनू खत्री गैंग के गुर्गे को पुलिस ने लिया रिमांड पर, पिस्तौल मुहैया करवाने वालों के बारे में करेगी पूछताछ

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : देहात पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार सोनू खत्री गैंग गुर्गा गुरप्रीत उर्फ गोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड दौरान पुलिस आरोपित से हथियार मुहैया करवाने वाले के बारे में पूछताछ कर रही है।

पुलिस को जांच में पता चला कि वह झारखंड से अवैध हथियार को लेकर आया था। पुलिस को पूछताछ के दौरान दो युवकों के बारे में पता चला है। पुलिस इस केस में दो लोगों को केस में नामजद किया है और उनकी तलाश में पुलिस जुट गई है लेकिन उस बात की पुष्टि किसी पुलिस अधिकारी ने नहीं की।

बता दें कि थाना गोराया की पुलिस और सोनू खत्री गैंग के गुर्गे के बीच सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे मुठभेड़ हो गई थी। इस दौरान गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के पैर में गोली लगी थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया था।

गोपी लंबे समय से दो मामलों में वांछित चल रहा था और उसके खिलाफ आर्म एक्ट, नशा तस्करी और लड़ाई-झगड़े के पांच मामले दर्ज थे। पुलिस ने आरोपित के पास से 32 बोर पिस्टल, दो रौंद और एक कार बरामद की थे।


35

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 155680