Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

8 से 10 दिसंबर तक पंजाब भर में बंद रहेंगे बस डिपो,क्यों पढ़ें पूरी खबर

8 से 10 दिसंबर तक पंजाब भर में बंद रहेंगे बस डिपो,क्यों

पढ़ें पूरी खबर 


जालंधर (राजन):-पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी में ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों ने बड़ा ऐलान किया है। जानकारी के अनुसार किलोमीटर स्कीम और विभाग के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने आंदोलन का ऐलान किया है। यूनियन ने ऐलान करते हुए कहा कि विरोध करते हुए 28 नवंबर और 2 दिसंबर को सभी डिपो में गेट रैली की जाएगी। वहीं 8 से 10 दिसंबर तक पंजाब भर में बस डिपो बंद रहेंगे और बसें नहीं चलेंगी। 

यूनियन प्रधान ने बताया की प्रशासन से कई बार मीटिंगों के बाद भी उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं। कर्मचारियों ने पहले भी किलोमीटर स्कीम के विरोध में प्रदर्शन किया था, जिसे सरकार द्वारा स्थगित कर दिया गया था। अब यूनियन ने दोबारा आंदोलन तेज करते हुए कहा है कि 8 से 10 दिसंबर के चक्का जाम के बाद भी अगर हल न निकला तो उन्हें अनिश्चितकालीन धरने का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254549

Share this Post