Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पुलिस ने चिन्हित 32 हाटस्पाट पर चलाया कासो आपरेशन पढ़ें पूरी खबर

पुलिस ने चिन्हित 32 हाटस्पाट पर चलाया कासो आपरेशन

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने शहर में नशे पर रोक लगाने के लिए कासो आपरेशन चलाया। युद्ध नशे के विरुन्द्ध अभियान के तहत यह आपरेशन शहर के 32 चिह्नित हाटस्पाट्स पर एक साथ चलाया गया। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर मौके पर पहुंचीं और बर्टन पार्क में आपरेशन की स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह अभियान जनता की शिकायतों, इनपुट्स तथा चल रही जांचों के आधार पर तैयार किया गया था। जिन क्षेत्रों में नशा तस्करी या नशे से संबंधित गतिविधियों की आशंका थी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर चुना गया। इन 32 क्षेत्रों में बर्टन पार्क, धनकिया मोहल्ला, आबादपुरा, भार्गव कैंप, मंगू बस्ती समेत कई अन्य स्थान शामिल थे, जहां पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।

अभियान के लिए करीब केस दर्ज, पुलिस कमिश्नर 11 नकारने मालवल जांच की, कई को दी चेतावनी 300 पुलिस अधिकारी और गए इस अभियान के लिए कमर्चारी तैनात किए 300 पुलिस अधिकारी और कर्मी तैनात किए गए थे। हर हाटस्पाट की निगरानी जीओ रैंक के अधिकारी को सौंपी गई ताकि आपरेशन प्रभावी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आज चलाए गए आपरेशन के दौरान नशा विरोधी कानून एनडीपीएस एक्ट के तहत 11 एफआइआर दर्ज की जा चुकी हैं। कई स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों के चलते चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि इस आपरेशन का मुख्य उद्देश्य नशा तस्करों की निगरानी बढ़ाना और जनता में सुरक्षा को बढ़ाना है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256526

Share this Post